Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Yuzvendra Chahal AI Photo: युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं शेफाली बग्गा, AI पोस्टर को बताया ‘घिनौना’

Yuzvendra Chahal AI Photo: युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं शेफाली बग्गा, AI पोस्टर को बताया ‘घिनौना’

Shefali Bagga Reaction On AI Photo: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में रियलिटी टीवी स्टार और जर्नलिस्ट शेफाली बग्गा के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इंटरनेट पर एक ‘मजाक’ ने तब मर्यादा पार कर दी जब एआई (AI) द्वारा बनाए गए कुछ विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन पोस्टरों में चहल को उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा और कथित एक्स-पार्टनर आरजे महवश के साथ-साथ शेफाली बग्गा के साथ दिखाया गया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब चहल और शेफाली को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ निकलते देखा गया था। उस मुलाकात के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हद तब पार हुई जब ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बारिया ने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ की थीम पर एआई पोस्टर बनाए, जिसमें चहल को तीन महिलाओं के बीच दिखाया गया। जहां कुछ लोग इसे मीम समझकर हंस रहे थे, वहीं शेफाली बग्गा ने इसे अपमानजनक बताया है।

शेफाली बग्गा का करारा जवाब

ने इस ट्रेंड की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार, 31 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “यह घिनौना है! जिस तरह से ये ट्रोलर्स लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह बेहद शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है।” शेफाली के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिल रहा है, और यूजर्स ने इस वायरल कंटेंट के सेक्सिस्ट लहजे की जमकर आलोचना की है।

ये भी पढ़ें-

युजवेंद्र चहल का मजाकिया अंदाज

एक तरफ जहां शेफाली इस पूरी घटना से काफी आहत दिखीं, वहीं ने इस पर अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। वायरल हो रहे आर्टवर्क पर कमेंट करते हुए चहल ने मजाकिया लहजे में लिखा, “2-3 रह गए एडमिन, अगली बार बेहतर रिसर्च करना।” चहल के इस कूल रिएक्शन ने उनके फैंस को तो हंसने का मौका दे दिया, लेकिन शेफाली के कड़े रुख ने यह साफ कर दिया कि हर कोई इस तरह के मजाक को पसंद नहीं करता।

रिश्तों की अटकलें और अनफॉलो का खेल

बता दें कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश से भी जुड़ा था। हालांकि, हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे अनबन की खबरें तेज हो गईं। इसी बीच शेफाली के साथ उनकी वायरल फोटो ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फिलहाल न तो चहल और न ही शेफाली ने किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एआई पोस्टरों ने इस मामले को काफी कड़वाहट भरा बना दिया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply