अखिलेश से मिले सलीम शेरवानी, बोले मैं राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा, 34 अक्टूबर को मिलेगा जवाब​

अखिलेश से मिले सलीम शेरवानी, बोले मैं राज्यसभा चुनाव लड़ूंगा, 34 अक्टूबर को मिलेगा जवाब​

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में तीसरे उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने बड़ा दावा किया है. सलीम शेरवानी ने कहा है कि उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर साफ तौर पर कहा कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शेरवानी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और कहा कि 3 या 4 अक्टूबर को उम्मीदवारों के नाम बताए जाएंगे.

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सियासी हलचल तेज है. सपा के वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. शेरवानी ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. उनके मुताबिक, अखिलेश ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और कहा कि 3 या 4 अक्टूबर को पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी.

इसके बाद सलीम शेरवानी पार्टी कार्यालय से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के नाम पर सहमति जता दी है, लेकिन तीसरी सीट के लिए अभी तस्वीर साफ नहीं है. सलीम शेरवानी के अलावा गुर्जर नेता रूद्रसेन चौधरी और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का नाम भी चर्चा में है. हालांकि, सलीम शेरवानी ने अब खुद ही ऐलान कर दिया है कि वो चुनाव लड़ेंगे.

सलीम शेरवानी को क्यों है भरोसा?

सलीम शेरवानी, सपा के पुराने और वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं. वह पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और केंद्र की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. सलीम शेरवानी और सपा के रिश्ते में पहले भी उतारचढ़ाव सामने आ चुके हैं. 2024 में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के प्रतिनिधित्व को पर्याप्त जगह नहीं मिली.

उस समय राज्यसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई थी. हालांकि, अखिलेश यादव के मान मनौव्वल के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था. अब करीब ढाई साल बाद वही सलीम शेरवानी खुद राज्यसभा टिकट के प्रमुख दावेदारों में हैं. अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान सलीम शेरवानी के साथ शिवपाल यादव भी मौजूद रहे. शिवपाल के बेटे आदित्य यादव इन दिनों बदायूं से सांसद हैं. इसी बदायूं से सलीम शेरवानी पांच बार सांसद रहे हैं.

क्या सपा जीत पाएगी तीसरी सीट?

राज्यसभा चुनाव में सपा के सामने तीसरी सीट निकालने की चुनौती है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 397 सदस्य हैं और एक उम्मीदवार को जीत के लिए 37 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत होगी. सपा के 101 विधायक हैं और कांग्रेस के दो विधायकों को साथ जोड़ने पर संख्या 103 होती है. दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी सपा के पास अतिरिक्त मत बचते हैं, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे बाहर से अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *