अगले हफ्ते IPO बाजार में आएगी बहार, 7 कंपनियां मिलकर जुटाएंगी 6,400 करोड़!

अगले हफ्ते IPO बाजार में आएगी बहार, 7 कंपनियां मिलकर जुटाएंगी 6,400 करोड़!

प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते एक बार फिर जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. 17 से 21 अगस्त के बीच सात कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लॉन्च करेंगी. इन इश्यू के जरिए कंपनियों की कुल 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की योजना है. इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वैलरी मार्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हफ्ते की शुरुआत 17 अगस्त को होगी. इस दिन होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स 2,600 करोड़ रुपये का IPO लेकर आएगी. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और कंपनी इससे जुटाई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी. इसका प्राइस बैंड 5760 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

इसी दिन ललिता ज्वैलरी मार्ट का 1,700 करोड़ रुपये का इश्यू भी खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 190201 रुपये प्रति शेयर है. इसमें 1,200 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल है. 18 अगस्त को शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के IPO खुलेंगे. शंकेश ज्वैलर्स 367 करोड़ रुपये जुटाएगी और इसका प्राइस बैंड 8893 रुपये है. वहीं, फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर सनशाइन पिक्चर्स का इश्यू 282 करोड़ रुपये का है और इसका प्राइस बैंड 342360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

ये आईपीओ भी मार्केट में देंगे दस्तक

19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का 550 करोड़ रुपये का IPO आएगा. इसमें 450 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये तक का OFS शामिल है. इसका प्राइस बैंड 152160 रुपये प्रति शेयर है. 20 अगस्त को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का IPO खुलेगा. कंपनी 95 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1.85 करोड़ शेयरों का OFS पेश करेगी. इसके प्राइस बैंड का ऐलान सोमवार को किया जाएगा.

हफ्ते का आखिरी IPO 21 अगस्त को ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज का होगा. कंपनी 825 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 620 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 205 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके प्राइस बैंड की घोषणा मंगलवार को होगी. इन सात इश्यू के बाद भी IPO बाजार की रफ्तार थमने वाली नहीं है. स्काईवेज एयर सर्विसेज 24 अगस्त को 583 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च करने की तैयारी में है. इन नए इश्यू के साथ 2026 में IPO लॉन्च करने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर करीब 55 होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *