अनजाने में हर दिन कर रहे हैं ये गलतियां? इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ..

अनजाने में हर दिन कर रहे हैं ये गलतियां? इन आदतों को वास्तु शास्त्र में माना गया है अशुभ..

Featured Image

अक्सर लोग जीवन में आने वाली मुश्किलों का कारण ग्रहों की स्थिति या खराब समय को मानते हैं। लेकिन हमारी दिनचर्या की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी जीवन पर असर डाल सकती हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं।

अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियों के कारण हमारे आसपास नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जिसके कारण कार्यों में रुकावट व आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो हमारे ग्रह दोष का कारण बन सकती है।

रोज की ये आदतें चुपचाप बिगाड़ रही हैं आपका वास्तु

देर तक सोने से बचें: वास्तु और ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सम्मान का प्रतीक माना गया है। अगर व्यक्ति देर तक सोता है, तो उसे सुबह की प्राकृतिक धूप का लाभ नहीं मिल पाता। इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होती है। ऐसे में आलस्य, आत्मविश्वास में कमी और करियर से जुड़ी बाधाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए सूर्योदय के आसपास या उससे पहले उठना चाहिए।

दूसरों के कपड़े पहनने की आदत: हर व्यक्ति की अपनी ऊर्जा होती है, जिसका प्रभाव उसके कपड़ों पर भी माना जाता है। ऐसे में नियमित रूप से किसी और के कपड़े पहनना शुभ नहीं होता। मान्यता है कि इससे मानसिक अस्थिरता, चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ सकती है। खासकर रोजमर्रा के कपड़ों को साझा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

नाखून चबाने की आदत छोड़ें: दांतों से नाखून चबाना सिर्फ एक बुरी आदत नहीं, बल्कि इसे मानसिक अशांति का संकेत भी माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, यह आदत व्यक्ति की एकाग्रता और सही निर्णय लेने की क्षमता पर असर डालती है। इससे बार-बार गलत फैसले लेने की संभावना बढ़ सकती है।

बिस्तर पर बैठकर भोजन न करें: बिस्तर को केवल आराम और नींद के लिए उपयुक्त माना गया है। बिस्तर पर बैठकर भोजन करना शुभ नहीं माना जाता। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। व्यक्ति को मानसिक तनाव या उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। भोजन हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर, शांत मन से और उचित दिशा में बैठकर करना बेहतर माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *