अप्रैलमई की गर्मी में नहीं होगा IPL? ललित मोदी ने चली ऐसी चाल, जूही चावला भी आईं समर्थन में!​

अप्रैलमई की गर्मी में नहीं होगा IPL? ललित मोदी ने चली ऐसी चाल, जूही चावला भी आईं समर्थन में!​

Lalit Modi : इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर एक ऐसी चर्चा शुरू हो गई है, जो आने वाले समय में क्रिकेट का पूरा कैलेंडर बदल सकती है। अब तक आईपीएल का आयोजन मुख्य रूप से मार्च से मई के बीच होता आया है, लेकिन पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने इसे जनवरी में कराने का सुझाव दिया है। खास बात यह है कि उनके इस विचार को बॉलीवुड अभिनेत्री और कोलकाता नाइट राइडर्स की सहमालकिन जूही चावला का भी समर्थन मिल गया है।

ललित मोदी ने क्यों उठाया जनवरी में IPL कराने का मुद्दा?

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर टूर्नामेंट के मौजूदा कार्यक्रम पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि आईपीएल अब इतना बड़ा क्रिकेट और व्यावसायिक ब्रांड बन चुका है कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में अपने लिए जगह तलाशने की जरूरत नहीं है।

ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सुझाव दिया कि अप्रैलमई की भीषण गर्मी से बचने के लिए आईपीएल को जनवरी में आयोजित करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने अक्टूबर से अप्रैल के बीच एक व्यवस्थित टूर्नामेंट कैलेंडर बनाने का विकल्प भी सामने रखा।

जूही चावला ने भी ललित मोदी की बात का किया समर्थन

ललित मोदी के इस सुझाव पर जूही चावला ने भी अपनी सहमति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि आईपीएल अब इतना बड़ा टूर्नामेंट बन चुका है कि उसे क्रिकेट कैलेंडर को प्रभावित करने का अधिकार मिल चुका है।

जूही ने सवाल उठाया कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को भारत की सबसे ज्यादा गर्मी वाले महीनों में आयोजित करने की क्या जरूरत है? उन्होंने जनवरी में आईपीएल कराने का समर्थन करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर परिस्थितियां मिलेंगी, क्रिकेट की गुणवत्ता सुधरेगी और दर्शकों को भी अच्छा अनुभव मिलेगा।

क्या BCCI सच में बदलने वाला है IPL का शेड्यूल?

ललित मोदी और जूही चावला के बयान के बाद आईपीएल के आयोजन समय में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, जनवरी में टूर्नामेंट कराने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पहले बताया था कि बोर्ड टूर्नामेंट को मार्च के आखिर के बजाय थोड़ा पहले शुरू करने पर चर्चा कर रहा है।

इसकी वजह मई के दूसरे हिस्से में बारिश और प्रीमानसून की आशंका के साथ भीषण गर्मी भी है।ऐसे में जनवरी में आईपीएल कराने का सुझाव फिलहाल एक प्रस्ताव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस पर क्या फैसला लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *