अब कौन रोकेगा सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी, 286 के स्ट्राइक रेट से ठोका तूफानी अर्द्धशतक​

अब कौन रोकेगा सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी, 286 के स्ट्राइक रेट से ठोका तूफानी अर्द्धशतक​

भारतीय टी20 टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने 173 रनों का लक्ष्य महज 13.1 ओवर में हासिल कर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। टीम की ओर से अभिरथ रेड्डी ने 24 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। कोडिमेला हिमतेजा ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि चामा मिलिंद ने 12 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से मैक्सवेल स्वामीनाथन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर तीन विकेट झटके। शिवम दुबे को दो सफलताएं मिलीं।

Suryakumar Yadav और मुशीर खान ने पलट दिया मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को अंगकृष रघुवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर आते ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने अपनी नाबाद 21 गेंदों की पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 285.71 रहा।

सूर्यकुमार को दूसरे छोर से मुशीर खान का शानदार साथ मिला। मुशीर ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने हैदराबाद को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया। अंत में शिवम दुबे ने पांच गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाकर छक्का लगाते हुए मुंबई को जीत दिला दी।

टीम इंडिया में वापसी के लिए मजबूत संदेश

सूर्यकुमार यादव की यह पारी ऐसे समय आई है, जब उनके फॉर्म और भारतीय टी20 टीम में भविष्य को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करते हुए इतनी तेज अर्धशतकीय पारी खेलना उनके आत्मविश्वास को दिखाता है। अब सूर्यकुमार की कोशिश इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने की होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *