अमरोहा में सिपाही ने दो पड़ोसियों को टक्कर मारकर फिल्मी अंदाज में दौड़ाई बिना टायर की कार 

अमरोहा में सिपाही ने दो पड़ोसियों को टक्कर मारकर फिल्मी अंदाज में दौड़ाई बिना टायर की कार 
अमरोहा में सिपाही ने दो पड़ोसियों को टक्कर मारकर फिल्मी अंदाज में दौड़ाई बिना टायर की कार 

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में यूपी पुलिस के एक सिपाही संजीव तोमर ने अपने ही गांव के दो पड़ोसियोंअमित कुमार और रविंद्र को कार से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में सिपाही की कार का टायर फट गया। लेकिन वह रुका नहीं, बल्कि हाईवे पर बिना टायर की कार दौड़ा दी। कार का पहिया चिंगारी छोड़ता रहा। आरोप है कि इस बीच सिपाही ने कुछ और भी वाहनों को टक्कर मारी। राहगीरों ने टोल प्लाजा पर सिपाही को पकड़ लिया। जमकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। 

जोया कस्बा की घटना 

घटना डिडौली कोतवाली के जोया कस्बे की है। सिपाही संजीव तोहर ने यहां कस्बे में कार से दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों उसके गांव के रहने वाले हैं। घटनाक्रम सोमवार की रात करीब 11 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान उसने कुछ और वाहनों को टक्कर मारी। भगदड़ के बीच सिपाही अपनी कार लेकर भाग निकला। उसकी कार का टायर फटा था। फिर भी उसने गाड़ी नहीं रोकी, न ही घायलों का हालचाल जाना।  

आक्रोशित लोगों ने उसका पीछा गया। जोया टोल प्लाजा के पास उसकी कार रोक ली। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसने भीड़ को शांत किया और सिपाही को हिरासत में ले लिया। 

हादसा या साजिश 

उधर, दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सिपाही संजीव तोमर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे घटनाक्रम में सिपाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि जब दोनों घायल उसके गांव के थे तो उसने रुककर उन्हें भर्ती कराने का प्रयास क्यों नहीं किया? कहीं जानबूझकर तो टक्कर नहीं मारी? ये सवाल भी जांच के दायरे में हैं।

डिडौली के थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। सिपाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *