अमित शाह और सुनील बंसल के बिना उतरे यूपी चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा: संजय निषाद​

अमित शाह और सुनील बंसल के बिना उतरे यूपी चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा: संजय निषाद​

टीवी9 के खास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक समुद्र है और हम नाव हैं… नाव में जब लोग इधरउधर होते हैं तो नाव डूबने लगती है… तटस्थ रहेंगे तो नाव नहीं डूबेगी… हम तो अपने अनुभव से बीजेपी को सतर्क कर रहे हैं कि बिना गृह मंत्री अमित शाह और बिना सुनील बंसल के मैदान में उतरे बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकती है… इनको मैदान में उतरना पड़ेगा… 2024 में बीजेपी का कोर वोटर नाराज हो गया था.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल और बिहार को गृह मंत्री अमित शाह और सुनील बंसल की जोड़ी ने जिताया.. उसी तरह यूपी के मैदान में उतरेंगे, तभी बीजेपी चुनाव जीतेगी. एक सवाल का जवाब देते हुए संजय निषाद ने कहा कि 2024 में बीजेपी के लोगों ने ही एक दूसरे को हराने का काम किया… संतकबीरनगर सीट पर जो मौजूदा सपा के सांसद हैं, उनके गांव का बूथ हम जीते… बावजूद इसके हमको हराया गया.

‘मिल्कमैन और लेदरमैन लूट रहे हैं नौकरी’

बीजेपी की सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद ने कहा, ‘2014 में जब मोदी सरकार आई तो सामाजिक न्याय मंत्रालय का गठन किया… आपकी ही रिपोर्ट है कि 23 फीसदी SC के आरक्षण में लेदर मैन का सबसे बड़ा हिस्सा है… 27 फीसदी OBC आरक्षण में मिल्क मैन का हिस्सा है… ऐसे में आरक्षण क्यों लुटा रहे हैं… लेदरमैन और मिल्कमैन तो आपको वोट देते नहीं हैं… वो वोट लूट रहे हैं और नौकरी लूट रहे हैं… जिनके साथ अन्याय हो रहा, हम उनके साथ हैं.’

‘जिस नाव पर बैठा हूं, वो नाव नहीं डूबने दूंगा’

बीजेपी की गुटबाजी का जिक्र करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 2024 में कई विधायक, सांसद बनना चाह रहे थे.. इसके लिए संगठन पर उन्होंने खूब पैसा खर्च किया… लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो वही विरोध करने लगे… ऐसे लोगों के बारे में मैंने बीजेपी आलाकमान को बताया… अभी तक उन पर एक्शन नहीं हुआ… ऐसे लोगों को बीजेपी अगर नाव से नहीं फेंकना चाहती है तो संजय निषाद उन्हें हटाएंगे… ताकि जिस नाव पर बैठा हूं, वो नाव न डूबे.’

निषाद समाज को SC में शामिल किए जाने के सवाल पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि ये मांग नहीं ईनाम है… अंग्रेजों से कौन लड़ा.. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। निषाद…. मुगलों से कौन लड़ा… निषाद… आरक्षण सिर्फ नौकरी का मामला नहीं है… यह प्रतिनिधित्व का मामला है… हमें संविधान में अधिकार मिला ताकि गरीबदबे कुचले जातियों के लोगों को उनका हक मिल पाए… ये प्रधान बनाने या बीडीसी बनाने का नहीं है… यह लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व का है.

क्या योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव?

सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर यूपी में चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वह हमारे पीठाधीश्वर हैं.. मैं हमेशा से मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ का समर्थन करता हूं… मैं चाहता हूं कि वो ही सीएम बने. इससे पहले संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी खुद तय करती है कि सीएम कौन बनेगा… चाय वाले को पीएम बना दिया… 2017 में योगी को सीएम बना दिया.. वह अपनी पंचायत में यह फैसला लेते हैं… उनका फैसला हमें कबूल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *