अमेठी में बड़ा रेल हादसा टला: सिंदुरवा में इंडोरामा साइडिंग पर मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे, ट्रैक बहाली में जुटा रेलवे

कमरौली/अमेठी, अमृत विचार। लखनऊवाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की रेलवे साइडिंग पर खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब पांच बजे के बाद हुई। हालांकि सभी वैगन संतुलित रहे और पलटे नहीं, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का कार्य शुरू करा दिया गया।

साइडिंग ट्रैक पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति और गंभीर होने से बच गई।

कोई जनहानि नहीं, लेकिन लोडिंग प्रभावित

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित हो गई है। रेलवे की टीम ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *