अमेरिका का लगातार तीसरी रात ईरान पर ताबडतोड हमला मचाई भारी तबाही

अमेरिका का लगातार तीसरी रात ईरान पर ताबडतोड हमला मचाई भारी तबाही

वॉशिंगटन। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे उसके दो तेल टैंकरों मोंबासा और अल बहिया पर ईरान ने दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा लिया गया।

अमेरिका का लगातार तीसरी रात ईरान पर ताबडतोड हमला मचाई भारी तबाही

उधर, अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने पहले ही पश्चिम एशिया में 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं।

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखेगा। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में ईरान की होर्मुज से जुड़ी सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हालिया कार्रवाई के बाद ईरान की स्थिति ‘स्टोन एज’ जैसी हो गई है।

ट्रम्प का बड़ा ऐलान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स:अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करेगा। इसके बदले हर कार्गो पर 20% शुल्क वसूलेगा। ईरानी जहाजों और उसके ग्राहकों पर नई पाबंदियां लागू कीं।

अमेरिका ने ईरान के सबमरीन और नेवल बेस पर हमला किया: CENTCOM ने बंदर अब्बास स्थित सबमरीन और नेवल मेंटेनेंस फैसिलिटी पर सीड्रोन से हमला किया। अईरान की नौसैनिक क्षमता को निशाना बनाया।

ईरान बोला होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कहा कि होर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। अमेरिका के दखल और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

दावा रूस का स्पेशल कमांड एयरक्राफ्ट तेहरान पहुंचा: अमेरिकाईरान तनाव के बीच रूस का स्पेशल कमांड एयरक्राफ्ट Tu214PU तेहरान पहुंचा। यह विमान परमाणु या बड़े युद्ध के दौरान राष्ट्रपति और सेना के कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *