अयोध्या: चंपत राय समेत 3 बड़े ट्रस्टियों की ID बंद, अब नहीं जारी कर सकेंगे VIP पास

अयोध्या: चंपत राय समेत 3 बड़े ट्रस्टियों की ID बंद, अब नहीं जारी कर सकेंगे VIP पास

अयोध्या से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की वीआईपी दर्शन पास बनाने वाली आईडी बंद कर दी गई है. अब इनके आईडी से कोई पास जारी नहीं होंगे. सुगम दर्शन पास और विशिष्ट दर्शन पास दो तरह के पास जारी किए जाते हैं. इसके लिए सभी ट्रस्टियों के नाम की आईडी सिस्टम में जेनेरेट किए गए हैं.

अयोध्या: चंपत राय समेत 3 बड़े ट्रस्टियों की ID बंद, अब नहीं जारी कर सकेंगे VIP पास

चंपत समेत 3 बड़े ट्रस्टियों की VIP ID बंद

दरअसल, पहले जिनके रिकमेंडेशन पर जो श्रद्धालु आते हैं, उनके आईडी से सुगम दर्शन और विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते थे. टिन्नू यादव इसी सिस्टम का फायदा उठा कर सैंकड़ों पास जारी करवा चुका है. चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबी भी पास जारी करवाने का गोरखधंधा चला रहे थे, लाखों की कमाई वहां से भी किया. फिलहाल 3 आईडी जिससे सबसे ज्यादा पास जारी हुए, उन्हें बंद कर दिया गया.

इनकी सिफारिश पर नहीं होगा VIP दर्शन

ट्रस्ट से बाहर होने के बाद अब इनकी सिफारिश पर किसी को सुगम या VIP दर्शन पास भी जारी नहीं हो सकेगा. गोपाल राव अब भी मानने को तैयार नहीं हैं. उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य की लिस्ट से हटाया गया है. उन्होंने कहा कि मंदिर जाते रहेंगे, व्यवस्था में सहयोग करते रहेंगे. ट्रस्ट के लिखित बयान में गोपाल राव को हटाए जाने की बात है लेकिन राव ने इससे इनकार किया.

लंबे समय से ट्रस्ट से जुड़े हुए थे चंपत राय

चंपत राय लंबे समय से राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए थे. उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार कर लिया गया. चंपत राय के कामकाज की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई.

चंपत राय भविष्य में करेंगे कई बड़े खुलासे

चंपत राय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी शेयर की थी. इसमें उन्होंने कई बातें लिखी हैं. उन्होंने SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट के सार्वजनिक होने पर हैरानी जताई है और साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया है कि अभी वो कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन भविष्य में वो चुप भी नहीं रहेंगे यानी भविष्य में वो इस चोरी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *