अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

अयोध्या, अमृत विचार : पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हथौड़े से वार कर हत्या करने के बाद शव हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 12 जुलाई को कोतवाली रुदौली अंतर्गत अयोध्यालखनऊ हाईवे पर गांव कूढ़ासादात के पास एक शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। जांच कर रहे रुदौली कोतवाल संजय मौर्या व उनकी टीम ने शव की पहचान देवेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्व. जंगली प्रसाद वर्मा निवासी पूरे ठोडी मजरे कस्बा पैगम्बरपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में की।

टीम द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य प्रयासों से घटना का अनावरण करते हुए मृतका की पत्नी सुभांगिनी वर्मा व उसके प्रेमी विपिन वर्मा निवासी सराय पुरखू थाना कोठी जिला बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के अनुसार मृतक का सुभांगिनी से वर्ष 2023 विवाह हुआ था। उसका अपने पति से उसकी जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया कि 11 जुलाई सुभांगिनी के कहने पर प्रेमी विपिन, देवेंद्र को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में रोककर योजनाबद्ध तरीके से हथौड़े से प्रहार करके उसकी हत्या की व शव को कूढ़ासादात गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है व घटना में प्रयुक्त हथौड़े की बरामदगी भी कराई। दोनों का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *