अयोध्या से गोंडा तक बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन, स्वागत के बीच शक्ति प्रदर्शन; ‘सत्यमेव जयते’ रैली में उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या से गोंडा तक बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन, स्वागत के बीच शक्ति प्रदर्शन; ‘सत्यमेव जयते’ रैली में उमड़ा जनसैलाब
अयोध्या से गोंडा तक बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन, स्वागत के बीच शक्ति प्रदर्शन; ‘सत्यमेव जयते’ रैली में उमड़ा जनसैलाब

गोंडा/अयोध्या। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और जगहजगह फूल बरसाकर शक्ति प्रदर्शन किया।

बृजभूषण शरण सिंह विशेष विमान से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने ढोलनगाड़ों, गाजेबाजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। समर्थकों ने जेसीबी मशीनों से उन पर फूलों की वर्षा की और ‘शेर आया’ के नारे लगाए। उनके काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहे।

हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह खुली जीप में सवार होकर सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मंदिर में भोग और आरती का समय होने के कारण उन्होंने बाहर से ही दर्शनपूजन किया और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बड़े बेटे और गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने वाहन पर खड़े होकर गदा लहराई और कहा, “सत्य की जीत हुई है।”

‘सत्यमेव जयते’ रैली में जुटने की उम्मीद

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद उनका काफिला नंदिनी नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना हुआ, जहां ‘सत्यमेव जयते’ नाम से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले उन्होंने नंदिनी गौमाता मंदिर में भी पूजाअर्चना की। आयोजकों का दावा है कि रैली में करीब दो लाख समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में आए लोगों के लिए महाभोज का आयोजन किया गया है। इसके अलावा करीब 40 क्विंटल लड्डू तैयार कराए गए हैं, जिन्हें समर्थकों में वितरित किया जाएगा।

500 से अधिक बटुक भी पहुंचे

आयोजकों के अनुसार, स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या से संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे 500 से अधिक बटुकों को भी आमंत्रित किया गया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *