अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या…खुद पुलिस को फोन कर किया सरेंडर…​​​

अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या…खुद पुलिस को फोन कर किया सरेंडर…​​​
Featured Image

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी पति ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बता दें, स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक अनबन और घरेलू विवाद चला आ रहा था। रविवार को शक के आधार पर दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई, जिसके बाद आपा खो चुके पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मछरेहटा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *