अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति… पटना में बेवफा बीवी ने करा दी हत्या, BF ने हॉयर किए थे शूटर​

अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति… पटना में बेवफा बीवी ने करा दी हत्या, BF ने हॉयर किए थे शूटर​

बिहार की राजधानी पटना के इरफान हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने इरफान की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं. पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. अब पुलिस की अलग अलग टीमें इन शूटरर्स की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश में दबिश दे रही हैं.

पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे पेशे से ड्राइवर इरफान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के वक्त इरफान अपने घर में था. बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले मकान का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही दरवाजा खुला, बदमाशों ने इरफान को गोली दाग दी. अचानक हुई इस फायरिंग से पास पड़ोस में हड़कंप मच गया, लेकिन जब तक लोग अपने घरों से बाहर निकलते, बदमाश वापस अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

48 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी

दानापुरदो के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा के मुताबिक पुलिस ने महज 48 घंटे में इस वारदात का खुलासा किया है. पुलिस ने इरफान की पत्नी और उसके प्रेमी करण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस दौरान दोनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वारदात को कबूल लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण के एक नाबालिग रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक इरफान की पत्नी और करण के करीब दो साल से अवैध संबंध थे. इसमें इरफान बाधा बन रहा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में इरफान की पत्नी ने करण के साथ मिलकर इरफान को रास्ते से हटाने की साजिश रची. वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए इरफान की पत्नी ने झूठी कहानी सुना दी थी. बताया था कि एक साल पहले मौदाही गांव के पास गोलीबारी में इरफान बच गया था. जब पुलिस ने इस एंगल पर जांच की तो पता चला कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *