अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह सेक्स का दबाव बनाता था इंजीनियर पति, पत्नी ने कराई FIR​​

अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह सेक्स का दबाव बनाता था इंजीनियर पति, पत्नी ने कराई FIR​​
Featured Image

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. एक 25 वर्षीय महिला ने अपने इंजीनियर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसका पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था.

शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर कार्यरत अपने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिला की शादी 9 दिसंबर 2022 को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी. आरोप है कि शादी में मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले परेशान करने लगे.

बेटे की सरकारी नौकरी का हवाला देकर एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने का ताना दिया जाता था. फरवरी 2023 में महिला पति के साथ दिल्ली चली गई. दिल्ली स्थित फ्लैट में रहने के दौरान पति का व्यवहार और बिगड़ गया. महिला ने आरोप लगाया है कि पति पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालता था. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी.

ससुराल वालों पर भी आरोप

अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जाता था. महिला का कहना है कि सास, ससुर, देवर और देवरानी भी उससे मारपीट और गाली-गलौज करते थे. मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया जाता था. 22 सितंबर की शाम महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *