Quick Samachar: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से पेश नए ‘आधार’ मोबाइल ऐप को पांच महीने के भीतर ही 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस ऐप के माध्यम से करीब 40 लाख उपयोगकर्ताओं ने अपने मोबाइल नंबर को एड किया है, जबकि लगभग 8.5 लाख लोगों ने पते में मोडिफिकेशन की सुविधा के लिए इसका उपयोग किया है.

लोगों में बढ़ रहा है क्रेज
प्राधिकरण ने कहा कि पांच महीने पहले पेश किए गए इस ऐप को देशभर में तेजी से स्वीकृति मिल रही है और इसका बढ़ता उपयोग इस पर लोगों के बढ़ते भरोसा जताता है. यह नया आधार ऐप स्मार्टफोन के जरिये मोबाइल नंबर और पते को एड करने समेत कई सेवाएं उपलब्ध कराता है. इसमें मौजूद क्यूआर कोड के माध्यम से संपर्क विवरण डिजिटल रूप से साझा करने की सुविधा भी है, जिससे विजिटिंग कार्ड रखने की जरूरत खत्म हो जाती है.
पहले से ज्यादा हाईटेक और सुरक्षित
UIDAI के नए आधार ऐप में पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ और हाईटेक हैं. आपको बता दें पहले mAadhaar ऐप में सत्यापन के दौरान यूजर्स की पूरी जानकारी सामने आ जाती थी, लेकिन नए आधार ऐप में केवल जरूरी जानकारी ही शेयर की जाती है. इसके साथ ही UIDAI का नया ऐप फास्ट, सेफ और स्मार्ट डिजिटल एक्सपीरियंस देता है. इसके साथ ही नए आधार ऐप में सेफ क्यूआर कोड आधारित आधार शेयरिंग और हाई केवाईसी फीचर्स भी मौजूद है.
मिलती है ये सारी सुविधाएं
बयान के मुताबिक, ऐप में एक क्लिक के जरिये बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, उपस्थिति प्रमाण के लिए चेहरा सत्यापन, प्रमाणीकरण इतिहास और क्यूआर आधारित संपादन योग्य संपर्क कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके साथ ही, उपयोगकर्ता ईआधार डाउनलोड कर सकते हैं और आधार सेवा केंद्रों में जाने के लिए ऑनलाइन समय भी ले सकते हैं. नए ऐप के जरिये होटल में चेकइन के दौरान होटल के क्यूआर कोड को स्कैन कर आधार की भौतिक प्रति दिए बगैर भी सत्यापन किया जा सकता है. प्राधिकरण ने कहा कि यह ऐप अस्पताल में भर्ती, आगंतुकों के प्रबंधन, आयोजनों में प्रवेश और अस्थायी कामगार एवं सेवा साझेदारों की पहचान सत्यापन जैसे कई उपयोग मामलों में मददगार है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment