आगरा: कोचिंग सेंटर में मिला शिक्षक का 3 दिन पुराना सड़ागला शव, फर्श पर बिखरा था खून… मची सनसनी​

आगरा: कोचिंग सेंटर में मिला शिक्षक का 3 दिन पुराना सड़ागला शव, फर्श पर बिखरा था खून… मची सनसनी​

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक की लाश मिली है. लाश दिन पुरानी बताई जा रही है, जोकि सड़ रही थी. मामला आगरा के आवास कालोनाी सेक्टर तीन वीएस प्लाजा में संचालित कोचिंग सेंटर का है. इसी सेंटर में शुक्रवार की सुबह शिक्षक की सड़ी हुई लाश मिली, जिसकी पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में की गई.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को शिक्षक ओमप्रकाश यादव आखिरी बार देखे गए थे. पुलिस मामले को हत्या मानते हुए छानबीन में जुटी गई है. फिलहाल मामले से जुड़ा कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है. आंशका जताई जा रही है कि ओमप्रकाश यादव की हत्या मंगलवार को गई. 50 साल के ओमप्रकाश यादव कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद के गांव कठिका के रहने वाले थे.

मंगलवार को कोचिंग का शटर गिरा हुआ था

ओमप्रकाश की पढ़ाई आगरा से हुई थी. फिर वो यहीं बस गए षे. उनकी शादी नहीं हुई थी. वो आवास विकास कालोनी सेक्टर सात स्थित शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के टीचर थे. सेक्टर 3 स्थित वीएस प्लाजा के भूतल के पिछले हिस्से में ओमप्रकाश गणित की कोचिग पढ़ाया करते थे. सोमवार को उन्होंने बच्चों को पढ़ाया. मंगलवार को बच्चे आए तो कोचिंग का शटर गिरा हुआ था. बच्चे वापस चले गए.

शुक्रवार सुबह बाजार के व्यापारियों की नजर गिरे हुए कोचिंग के शटर पर पड़ी. उन्होंने देखा कि शटर गिरा है, लेकिन ताला नहीं लगा. ये देखकर व्यापारियों ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को कोचिंग सेंटर के अंदर कमरे में ओमप्रकाश का सड़ा हुआ शव मिला. फर्श पर खून भी बिखरा हुआ था. दुर्गंध आ रही थी. पुलिस कर्मियों ने नाक में कपड़ा लगाकर जांच शुरू की.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सूचना मिलने पर मृतक फूफेरे भाई पहुंचे. उन्होंने पुलिस को कहा कि उनकी ओमप्रकाश से लंबे समय से बात नहीं हुई थी. मृतक शास्त्रीपुरम में रहते थे. शाम को कोचिंग पढ़ाने के बाद घर जाते थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फूफेरे भाई ने बताया कि उनका ओमप्रकाश के घर जाना लगभग बंद था. हत्या की सूचना कॉलेज के कर्मचारियों को मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे.

कॉलेज के कर्मिचारियों ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश ने मंगवार को छुट्टी ली. इसके बाद वो कॉलेज नहीं आए. स्थानीय लोगों से पुलिस को पता चला है कि ओमप्रकाश ब्याज पर पैसे दिया करते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *