आज बदली रहेगी पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें नया ट्रैफिक प्लान

आज बदली रहेगी पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें नया ट्रैफिक प्लान
आज बदली रहेगी पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जानें नया ट्रैफिक प्लान

लखनऊ, अमृत विचार: चंद्र दर्शन के अनुसार इस्लामी माह के 10वीं सफर शनिवार को है। इस अवसर पर चौक के इमामबाड़ा परिसर में शाम पांच बजे 72 ताबूतों का जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, दरिया वाली मस्जिद में रात 8 बजे आग का मातम किया जाना है। इसे देखते हुए पुराने लखनऊ के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुगम संचालन के लिए डायवर्जन दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा।

यहां रहेगी रोक:

डालीगंज चौराहा/शाहमीना तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन पर जिन्नातों वाली मस्जिद/बड़ा इमामबाड़ा/रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा की ओर रोक रहेगी।

रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा से इमामबाड़ा/जिन्नातों वाली मस्जिद की तरफ रोक रहेगी।

खदरा तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन पक्का पुल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।

डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग की तरफ से रोडवेज/सिटी बसें खदरा/पक्का पुल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

कानेश्वर महादेव मंदिर तिराहा की तरफ से बड़े वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे।

सिंचाई विभाग यूटर्न से कोई भी वाहन टीले वाली मस्जिद/जिन्नातों वाली मस्जिद की तरफ नही जा सकेंगे।

यहां से जाएं:

ये वाहन मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगे।

ये वाहन कुड़ियाघाट गेट, नया पक्का पुल, खदरा तिराहा होकर जा सकेंगे।

ये वाहन नया पक्का पुल होते हुए रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा, चौक चौराहा होकर जा सकेंगे।

ये वाहन चौराहा नंबर8, आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे।

ये वाहन चौक चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

ये वाहन सिंचाई विभाग से यूटर्न कर कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें : 
ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *