Quick Samachar: Major Fire Incident in UP: जसवंतनगर नगर के व्यस्त क्षेत्र रामलीला तिराहे के पास मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मैरिज होम के सामने स्थित खाली प्लॉट में अचानक भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

नगर पालिका की टीम हुई अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पालिका परिषद को अवगत कराया. सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई. टीम में शामिल लाल कुमार, सुरजीत सिंह और सोनू उस्मानी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोर्चा संभाला. मोहल्ले के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग से हो सकता था बड़ा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बहुत तेजी से फैल रही थी और अगर समय रहते उस पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी. कई मकान बेहद नजदीक होने के कारण बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी.

बालबाल बचे लोग

गनीमत यह रही कि नगर पालिका टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों की सजगता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका टीम की सराहना करते हुए कहा कि यदि टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था. 

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *