‘आप सुंदर हो, CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को किया मैसेज, चैट वायरल होने के बाद पद से हटाये गए, पढ़िए चैट में और क्या-क्या लिखा?​​

‘आप सुंदर हो, CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को किया मैसेज, चैट वायरल होने के बाद पद से हटाये गए, पढ़िए चैट में और क्या-क्या लिखा?​​

SP Leader Viral Message: उत्तरप्रदेश के मथुरा में समाजवादी पार्टी के एक नेता का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो कि राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में आ गया है. सपा नेता ने एक महिला बैंककर्मी को फंसाने की कोशिश की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनवाने का प्रलोभन भी दिया.

क्या है पूरा मामला

मामला कोतवाली थाना इलाके का है. बैंककर्मी महिला ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता महिला ने मोबाइल नंबर हासिल कर आपत्तिजनक संदेश भेजने और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

समाजवादी पार्टी के नेता ने महिला बैंककर्मी को किया मैसेज

शिकायत के अनुसार, मथुरा के स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित कैनरा बैंक में काम करती हैं. उनका पति वन विभाग में कार्यरत है. राजन रिजवी उनके बैंक में आते थे. वह हमेशा लगातार उन्हें देखने और उनके आसपास रहने की कोशिश करते थे. इतना ही नहीं नेता ने किसी तरह से उनका निजी मोबाइल नंबर निकलवा लिया और मैसेज करने लगे.

CM कोटे से आईएएस बनवाने का दिया लालच

राजन रिजवी बार बार मैसेज करता था. उन्हें मैसेज किया कि सपा की सरकार बनने पर CM कोटे से आईएएस बनवा देंगे. वह महिला के परिवार के वाहन, कुक और ड्राइवर के बारे में जानकारी निकालने लगा. इतना ही नहीं महिला ने जब उससे बात करने को इंकार किया तो उसने धमकी दी और कहा- “मैं CDR निकलवाता हूं.” जिससे डर कर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नेता ने क्या मैसेज किया?

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजन रिजवी ने लिखा, “पायल मैडम नमस्ते, मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आप से मैं माफी मांगता हूं. वैसे मैंने कोई बात आपसे ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो. मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूँ. आप एक एक्सट्रा औरा वाली महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है. अपने काम में माहिर यानी आप कम्पलीट वीमेन है. मुझे आपकी पर्सनल्टी पर ये आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती. अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूँ और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा. उम्मीद करता हूँ आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी. एवम मुझे ब्लेस्सिंग्स दोगी.

राजन रिजवी को पार्टी से निकाला गया

चैट वायरल होने और मामला सामने के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. राजन रिजवी सपा अल्‍पसंख्‍यक सभा के प्रदेश सचिव हैं. साथ ही अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं. वहीँ, हिंदू महासभा ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है. उन्होंने हिंदू महिला से कथित व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप लगाए गए हैं. राजन रिजवी का ये मैसेज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *