आयुर्वेद नीट के लिए अधिसूचना जारी : छात्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से करा सकते हैं पंजीकरण

आयुर्वेद नीट के लिए अधिसूचना जारी : छात्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से करा सकते हैं पंजीकरण
आयुर्वेद नीट के लिए अधिसूचना जारी : छात्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से करा सकते हैं पंजीकरण

नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 202627 के लिए राष्ट्रीय पात्रतासहप्रवेश परीक्षाप्री आयुर्वेद की अधिसूचना जारी कर दी है जिसके तहत विद्यार्थी जुलाई के तीसरे हफ्ते में पंजीकरण करा सकते हैं। एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। 

बयान के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब संस्कृत सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रीआयुर्वेद कार्यक्रम में प्रवेश लेकर आगे ‘बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी’ की पढ़ाई कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग से अनुमोदित है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार ने बताया कि नीटपीए के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होगा और परीक्षा का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। 

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों में आयुर्वेद के मूल ग्रंथों एवं संहिताओं को मूल भाषा में समझने की स्वाभाविक क्षमता होती है और गुरुकुल आधारित यह मॉडल आयुर्वेद की शास्त्रीय प्रामाणिकता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बयान के मुताबिक, पाठ्यक्रम की कुल अवधि साढ़े सात वर्ष की होगी। इसमें दो वर्ष का प्रीआयुर्वेद गुरुकुलम कार्यक्रम, साढ़े चार वर्ष का बीएएमएस पाठ्यक्रम तथा एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *