आसमान से बरसे फूल और गूंज उठा हरहर महादेव! बाराबंकी के तीन शिवधामों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का अद्भुत नजारा

आसमान से बरसे फूल और गूंज उठा हरहर महादेव! बाराबंकी के तीन शिवधामों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का अद्भुत नजारा

बाराबंकी, अमृत विचार: सावन के तीसरे सोमवार पर बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा, रामसनेहीघाट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर और हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं पर आसमान से पुष्पवर्षा की गई। बुढ़वा बाबा मंदिर में पहली बार पुष्पवर्षा का आयोजन हुआ। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। तीनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे।

सबसे पहले रामनगर के पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद बुढ़वा बाबा मंदिर और हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालु हरहर महादेव और बमबम भोले के जयकारे लगाते नजर आए।

दरियाबाद के विधायक एवं खाद्य और रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी नीचे मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *