आस्था पर प्रहार :चिनहट के मंदिर में बड़ी चोरी, सबूत मिटाने के लिए कैमरे भी उखाड़ ले गए शातिर चोर

आस्था पर प्रहार :चिनहट के मंदिर में बड़ी चोरी, सबूत मिटाने के लिए कैमरे भी उखाड़ ले गए शातिर चोर
आस्था पर प्रहार :चिनहट के मंदिर में बड़ी चोरी, सबूत मिटाने के लिए कैमरे भी उखाड़ ले गए शातिर चोर

लखनऊ, अमृत विचार : चिनहट के विकल्पखंड2 स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रोशनदान तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने करीब दो किलो के चांदी के मुकुट व दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी का मॉनीटर तोड़ने के बाद चोर कैमरे उखाड़कर ले गए। 

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। विभूतिखंड के बड़ा भरवारा निवासी 66 वर्षीय वीरेंद्र सिंह विकल्पखंड2 स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के साथ ही मंदिर की मानव कल्याण ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं।

रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे मंदिर पहुंचे तो रोशनदान टूटा मिला। मंदिर का ताला खोलकर वे भीतर गए तो शंकर जी का अरघा, बजरंग बली, गणेश भगवान, सूर्यदेव, कार्तिकेय व मां पार्वती का करीब दो किलो का चांदी का मुकुट गायब था। साथ ही दानपात्र खुला पड़ा था। 

मंदिर में चोरी की सूचना ट्रस्ट से जुड़े अन्य पदाधिकारी व पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। छानबीन के दौरान चार कैमरे गायब थे। सीसीटीवी का मॉनीटर नीचे टूटा पड़ा था। साथ ही दो चप्पल भी मिली। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *