इंतजार खत्म, अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी

इंतजार खत्म, अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी

जल्द ही लोगों को ₹10 और ₹20 के नए पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पहले इन नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा और सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से जारी किया जाएगा.

इंतजार खत्म, अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में बताया कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो भारतीय रिजर्व बैंक ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी करेगा. लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया था.

इस प्रस्ताव में ₹10 और ₹20 के 100100 करोड़ पॉलीमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने की अनुमति मांगी गई थी. साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया था कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोटों को नियमित रूप से चलन में लाया जाए. पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार ने RBI के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अपडेट जारी है…

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *