इकाना में लखनऊ फॉल्कंस ने शुरू की यूपी टी20 की तैयारी, 15 अगस्त को नोएडा किंग्स से पहला मुकाबला

इकाना में लखनऊ फॉल्कंस ने शुरू की यूपी टी20 की तैयारी, 15 अगस्त को नोएडा किंग्स से पहला मुकाबला
इकाना में लखनऊ फॉल्कंस ने शुरू की यूपी टी20 की तैयारी, 15 अगस्त को नोएडा किंग्स से पहला मुकाबला

लखनऊ: 14 अगस्त से अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली यूपी टी20 लीग को लेकर लखनऊ फॉल्कंस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के साथ आगामी टूर्नामेंट की तैयारी का आगाज किया।

तीन घंटे तक चला पहला अभ्यास सत्र

लखनऊ फॉल्कंस के खिलाड़ियों ने दोपहर में वार्मअप के साथ अभ्यास की शुरुआत की। इसके बाद करीब तीन घंटे तक खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर कड़ी मेहनत की।

टीम ने अभ्यास सत्र के दौरान खेल के तीनों विभागों में अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया।

भुवनेश्वर और प्रियम गर्ग अभी कैंप से नहीं जुड़े

टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार और प्रियम गर्ग समेत कुछ प्रमुख खिलाड़ी फिलहाल अभ्यास कैंप का हिस्सा नहीं बन सके हैं।

टीम प्रबंधन के मुताबिक, अगले 34 दिनों में सभी प्रमुख खिलाड़ी अभ्यास सत्र से जुड़ जाएंगे। इसके बाद टीम को टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा।

15 अगस्त को नोएडा किंग्स से भिड़ेगी लखनऊ फॉल्कंस

लखनऊ फॉल्कंस यूपी टी20 लीग में अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ करेगी।

टीम पिछले सत्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार अपने अभियान को मजबूत बनाना चाहती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लखनऊ फॉल्कंस की नजर इस बार पहली यूपी टी20 लीग ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *