Please assign a menu to the primary menu location under menu

Dharam

इन तारीखों में जन्‍मे लोगों पर होता है धनकुबेर का हाथ, नहीं करनी पड़ती पैसों की चिंता

इन तारीखों में जन्‍मे लोगों पर होता है धनकुबेर का हाथ, नहीं करनी पड़ती पैसों की चिंता

Ank Jyotish Mulank 7: अंक ज्‍योतिष के अनुसार हर अंक का अपना एक अलग महत्‍व बताया गया है. फिर भी 7 नंबर को खास माना गया है. इतना ही नहीं सनातन धर्म में अंक 7 का विशेष महत्‍व है. जैसे कि शादी के लिए 7 फेरे लिए जाते हैं, 7 जन्‍मों का रिश्‍ता माना जाता है. इसके अलावा मूलांक 7 वाले लोग भी बहुत खास होते हैं.

मूलांक 7 पर केतु का प्रभाव
अंक ज्योतिष में अंक 7 के स्‍वामी केतु ग्रह को माना गया है. केतु ग्रह को अध्‍यात्‍म, रिसर्च, रहस्‍यमयी विद्याओं का कारक माना गया है. केतु के प्रभाव से मूलांक 7 के लोग आध्‍यात्मिक, जिज्ञासु, विचारक, रहस्‍यमयी विद्याओं में रुचि रखने वाले होते हैं. किसी भी महीने की 7,16 और 25 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 7 होता है.

सिर पर होता है कुबेर का हाथ
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 के जातकों पर धन के देवता कुबेर का विशेष आशीर्वाद होता है. इन लोगों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. बल्कि मूलांक 7 के कई जातक अमीर घर में पैदा होते हैं और बचपन से ही आरामदायक जीवन का आनंद लेते हैं.

अच्‍छे फाइनेंस मैनेजर
मूलांक 7 के लोगों में धन संचय करने की क्षमता होती है. साथ ही वे अच्‍छे फाइनेंस मैनेजर होते हैं. उन्‍हें धन का निवेश करना और पैसे का सही इस्‍तेमाल करना आता है. वे अपने भविष्य के लिए पर्याप्‍त पैसा जोड़कर रखते हैं. साथ ही वे लकी होते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके आसानी से पा लेते हैं.

अचानक बन जाते हैं धनवान
इतना ही नहीं मूलांक 7 वाले लोगों को अप्रत्याशित पैसा भी मिलता है. वे लॉटरी, शेयर बाजार, निवेश या अन्य स्रोतों से अचानक मोटा पैसा पाकर अमीर हो जाते हैं. हालांकि सावधानी न रखें तो पैसा खो भी देते हैं. ये लोग स्‍वतंत्र विचारधारा वाले होते हैं और आसानी से दूसरों की बात में नहीं आते हैं.

स्‍टार्टअप में होते हैं सफल
ये लोग बहुत रचनात्‍मक होते हैं और अपने क्रिएटिव आइडियाज की दम पर व्‍यापार और स्टार्टअप में खूब सफल होते हैं. इन लोगों सामान्‍य बिजनेस या काम को भी काफी नए तरीके से करने का हुनर होता है. मूलांक 7 के लिए लकी कलर : सफेद, हल्का नीला और ग्रे मूलांक 7 के लिए लकी नंबर : 2, 7 और 9 मूलांक 7 के लिए लकी दिन: सोमवार और गुरुवार मूलांक 7 वाले ‘ॐ ह्रीं श्रीं कुबेराय नमः’ का जाप करें तो ज्‍यादा लाभ पा सकते हैं.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply