इस देश​​ में किताबें पढने से कम हो जाती हैं अपराधी की जेल की सजा, जानिए इस देश का नाम

इस देश​​ में किताबें पढने से कम हो जाती हैं अपराधी की जेल की सजा, जानिए इस देश का नाम

कोई भी गुनाह हो जाने पर पुलिस द्वारा अपराधी को जेल में डाल दिया जाता हैं। इसी के चलते जितना बडा जुर्म होता हैं उसी के आधार पर सजा निर्धारित होती हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसा भी देश हैं जहां पर किताबें पढने से अपराधी की सजा कम कर दी जाती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में…

इस देश​​ में किताबें पढने से कम हो जाती हैं अपराधी की जेल की सजा, जानिए इस देश का नाम

 जब कोई व्यक्ति क्राइम करता है और पकड़ा जाता है तो कोर्ट उसे सजा सुनाता है. फिर आरोपी को उतने सालों तक जेल में सजा काटनी पड़ती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। क्या आपको पता है कि किसी देश में किताब पढ़ कर सजा कम कराई जा सकती है.

-वेस्ट सेंट्रल साउथ अमेरिका में स्थित देश बोलीविया की जेलों में कैदियों को किताबें पढ़ने पर सज़ा कम हो जाती है.

-इस कार्यक्रम को बुक्स बिहाइंड बार्स का नाम दिया गया है. इस कार्यक्रम की थीम है कि किताबें पढ़िए, सज़ा कम कराइए और फिर मुस्कुराते हुए बाहर जाइए.

-इस कार्यक्रम का एक और उद्देश्य साक्षरता बढ़ाना भी है. बोलीविया की जेलों में कैदियों के लिए मौत की सज़ा या उम्रकैद की सज़ा नहीं है.

-यहां जो कैदी ज़्यादा किताबें पढ़ते हैं, उन्हें सज़ा पूरी करने से पहले ही रिहा कर दिया जाता है. हालांकि, आम तौर पर यहां की जेलों में बंद कैदियों में ज़्यादातर बहुत पढ़े-लिखे नहीं हैं. इसलिए उनके लिए किताबें पढ़ना थोड़ा समय लेने वाला काम है.

-यह कार्यक्रम ब्राज़ील में चलाए गए ऐसे ही एक कार्यक्रम से प्रभावित है. काफी संख्या में कैदी इस कार्यक्रम का फायदा भी उठा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *