
पंचकूला। उत्तरपश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान बुलेटिन में चेतावनी जारी की है कि आने वाले सप्ताह में उत्तर भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश, गरजचमक, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 2730 जुलाई के बीच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 26 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 27 से 30 जुलाई के दौरान इन राज्यों में मानसून का व्यापक असर देखने को मिलेगा और अधिकतर स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी इलाकों में अलर्ट
जम्मूकश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद: 24 से 30 जुलाई के दौरान अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 27 से 30 जुलाई के बीच बेहद भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: दोनों राज्यों में 26 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जबकि 27 से 30 जुलाई के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है। उत्तराखंड में गरजचमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
राजस्थान में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथसाथ तेज बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उत्तरपश्चिम भारत में 30 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में भारी तेजी देखने को मिलेगी, जिससे कई इलाकों में जलभराव और खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है।