‘उद्धव को प्रदर्शन के वक्त याद आते हैं रामहनुमान’, संजय शिरसाट का शिवसेना पर तंज, लगाया सियासी फायदे का आरोप

‘उद्धव को प्रदर्शन के वक्त याद आते हैं रामहनुमान’, संजय शिरसाट का शिवसेना पर तंज, लगाया सियासी फायदे का आरोप

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

‘उद्धव को प्रदर्शन के वक्त याद आते हैं रामहनुमान’, संजय शिरसाट का शिवसेना पर तंज, लगाया सियासी फायदे का आरोप

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं। उनकी यह टिप्पणी राममंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर उद्धव की शिवसेना द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर थी।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी इस मुद्दे पर ठाकरे पर निशाना साधा। दावा किया कि उनका ‘राम रक्षा आंदोलन’ अपनी पार्टी को बचाने की एक कोशिश है।

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद भी उद्धव अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इससे पता चलता है कि उद्धव को भगवान राम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया, जब पूर्व सांसद राणा को कुछ दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था, क्योंकि उन्होंने 2022 में ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और राजग के बीच बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने राज्य की राजनीति में “बदलाव” का भी संकेत दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *