‘उधारी मत रखो साहब…’ बकाया मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका; हालत नाजुक

‘उधारी मत रखो साहब…’ बकाया मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका; हालत नाजुक

62 हजार रुपये बकाया मांगने पर इंटरलाकिंग टाइल्स ठेकेदार रामदास की जलाकर हत्या का प्रयास किया गया। शनिवार को राजेश व उसके बेटों निकेत, निशांत ने उन पर डीजल डालकर आग लगा दी।

लपटों से घिरे रामदास चीखते हुए भागे तो ग्रामीणों ने आग बुझा दी, मगर उससे पहले वह अत्याधिक जल चुके थे।

उनका गंभीर हालत में उपचार कराया जा रहा। शाम को बिलसंडा थाने में राजेश समेत तीनों आरोपितों के विरुद्ध जानलेवा हमला, धमकाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। शनिवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, उनसे पूछताछ की जा रही है।

भीकमपुर गांव में रहने वाले रामदास इंटरलाकिंग टाइल्स बनाने के साथ ही ठेकेदारी भी करते हैं। उनके बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के राजेश ने इंटरलाकिंग टाइल्स को बनवाया था।

इंतजार के बाद भी उसने रुपये नहीं दिए तो रविवार रात को तकादा करने पहुंचे। उससे कहा कि 62 हजार रुपये का बकाया दे, क्योंकि छोटे व्यापार में इतनी रकम की उधारी ज्यादा दिन नहीं की जा सकती। इतना सुनते ही राजेश भड़क गया।

उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। उसे उग्र देखकर विवाद से बचने के लिए बिना रुपये लिए लौट आए। शाम को रामदास उससे बकाया मांगने पहुंचे, तब भी नोकझोंक करने लगा। तनातनी होती देख कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया ताकि विवाद न बढ़े।

इस पर रामदास घर लौटने लगे। वह कुछ कदम चले थे कि राजेश व उसके दोनों बेटे निकेत व निशांत पीछे से दौड़कर आए। आरोपितों ने रामदास को पकड़कर पीटा, इतने में राजेश ने उन पर डीजल डालकर आग लगा दी।

लपटों से घिरे रामदास चीखने लगे, इतने में तीनों आरोपित भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि चंद मिनट में आग बुझा दी, मगर रामदास अत्याधिक जल चुके थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचकर रामदास को तुरंत जिला अस्पताल भेजा।

शाम को उनके बेटे की तहरीर के आधार पर राजेश समेत तीनों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपितों ने विवाद के दौरान ट्रैक्टर या इंजन से डीजल निकालकर एक बर्तन में भर लिया था, उसे से हमला किया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही पूछताछ शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *