एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसाः 140 की रफ्तार से उडाई, गाडी से निकल पत्थरों पर गिरे-तीन की मौत

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसाः 140 की रफ्तार से उडाई, गाडी से निकल पत्थरों पर गिरे-तीन की मौत
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसाः 140 की रफ्तार से उडाई, गाडी से निकल पत्थरों पर गिरे-तीन की मौत

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। पीछे बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पांच लोग कार में सवार होकर बलिया जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 15.400 पर पहुंची। कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार मध्य डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।

पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे और नीचे पत्थरों पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक और आगे की सीट पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया।हादसे की जानकारी मिलते ही डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी पांचों लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *