एशिया कप फाइनल में पहुंचने के बाद शेफाली वर्मा को नजरअंदाज कर हरमनप्रीत कौर ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय​

एशिया कप फाइनल में पहुंचने के बाद शेफाली वर्मा को नजरअंदाज कर हरमनप्रीत कौर ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय​

Harmanpreet Kaur: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली। भारत की जीत में शेफाली वर्मा की 64 रन की शानदार पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, लेकिन मुकाबले के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो अन्य खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

Harmanpreet Kaur ने ऋचा घोष की पारी को बताया अहम

हरमनप्रीत कौर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के योगदान को खास तौर पर सराहा। मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं था। ऐसे में छोटीछोटी साझेदारियों ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

ऋचा ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए। उनकी पारी में कुछ महत्वपूर्ण शॉट शामिल रहे, जिसने भारत को पारी के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में मदद की। कप्तान ने माना कि ऐसी परिस्थितियों में छोटी साझेदारियां भी मैच का रुख बदल सकती हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

‘निश्चित रूप से, जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, हम जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं उससे मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।’

मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के व्यक्तिगत योगदान को सराहते हुए हरमनप्रीत ने छोटीछोटी साझेदारियों की अहमियत पर जोर दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि

‘ऐसी पिच पर जहां यह तय नहीं होता कि हालात कैसे रहेंगे छोटी साझेदारियां बहुत मायने रखती हैं। आज बल्लेबाजी के दौरान हमारी जितनी भी साझेदारियां रहीं वे बेहद महत्वपूर्ण थीं। ऋचा घोष ने भी कुछ वाकई शानदार शॉट्स खेले।’

Harmanpreet Kaur ने दीप्ति शर्मा के तारीफों के बांधे पूल

हरमनप्रीत कौर की दूसरी खास तारीफ दीप्ति शर्मा के लिए थी। भारत की अनुभवी ऑलराउंडर ने बांग्लादेश की पारी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश की बल्लेबाजों के लिए पिच पर स्पिन गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं था। दीप्ति ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए अहम मौकों पर विकेट निकाले। कप्तान ने कहा कि जब भी टीम को सफलता की जरूरत पड़ी, दीप्ति ने आगे बढ़कर ब्रेकथ्रू दिलाया।

गेंद से दीप्ति शर्मा के प्रभाव पर बोलते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

‘गेंद से दीप्ति उत्कृष्ट रहीं। जब भी हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने आगे बढ़कर हमें महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू दिलाए।’

उन्होंने कहा कि

‘यदि आप गेंद को सही रोटेशन दे रहे थे तो उसका परिणाम मिल रहा था। आज दोनों टीमों के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाज रन बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे, लेकिन पिच पर स्पिनरों के लिए काफी मदद मौजूद थी और उन्होंने इसका बेहतरीन इस्तेमाल किया।’

शेफाली की तूफानी पारी ने रखी जीत की नींव

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 64 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। चुनौतीपूर्ण पिच पर उनकी पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

भारत ने 40 रन से दर्ज की शानदार जीत

150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। शोर्णा अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि भारत की ओर से दीप्ति ने तीन और नंदनी शर्मा ने दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में रिकॉर्ड 10वीं बार जगह बनाई है। अब टीम इंडिया की नजर खिताब पर होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *