कंगना रनौत बोलीं जेन जी आंदोलन गटरछाप; सीजेपी प्रवक्ता सौरभ बोले वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं

कंगना रनौत बोलीं जेन जी आंदोलन गटरछाप; सीजेपी प्रवक्ता सौरभ बोले वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं

कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास पर प्रहार करते हुए उनको “बिल्कुल बेकार और बेरोजगार” करार दिया। कहा28 वर्ष की आयु में सौरभ छात्र कैसे हो सकते हैं। इस उम्र में वह अपने नाम दो राष्ट्रीय पुरस्कार कर चुकी थीं।

कंगना रनौत बोलीं जेन जी आंदोलन गटरछाप; सीजेपी प्रवक्ता सौरभ बोले वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जेन जी छात्र आंदोलन के खिलाफ “फेमीनाजी” और “गटर छाप” जैसे शब्दों का उपयोग किया है।

कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास पर प्रहार करते हुए उनको “बिल्कुल बेकार और बेरोजगार” करार दिया। कहा28 वर्ष की आयु में सौरभ छात्र कैसे हो सकते हैं। इस उम्र में वह अपने नाम दो राष्ट्रीय पुरस्कार कर चुकी थीं।

कंगना रनौत ने बुधवार को परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ सीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शनों पर इंटरनेट मीडिया पर शृंखलाबद्ध पोस्ट करके बड़ा विवाद खड़ा किया है।

उन्होंने जेन जी को “गटर पीढ़ी” कहा, उनके रील्स को “उल्टी लाने वाला” बताया और पूछा कि “उन्हें जन्म देने और बड़ा करने वाले कौन लोग हैं।” एक इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो में सांसद ने कहा कि मीडिया कुछ प्रदर्शनकारियों के ‘गटर छाप’, अनैतिक और गंदे व्यवहार को सामान्य न करे। हम इस समाज में इसे स्वीकार नहीं करते।”

रनौत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कुछ प्रदर्शनकारियों के अपमानजनक भाषा का उपयोग करने पर कहा कि आप किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। और अगर आपको यह नहीं पता, तो आपको सीखना होगा। इन फेमीनाजियों से प्रभावित न हों और अपनी जिंदगी बर्बाद न करें।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और कंगना रनौत के बीच की नोकझोंक पिछले दो दिनों से चल रही है। कंगना रनौत ने मंगलवार रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में दास की टिप्पणियों का वीडियो साझा कर लिखा,”मैंने इस व्यक्ति को गूगल किया और वह 28 साल का है और खुद को छात्र बताता है।”

दास के बतौर सांसद उनके काम की आलोचना पर पलटवार करते हुए रनौत ने कहा कि वह राजनीति में नई हो सकती हैं लेकिन पिछले 20 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं।

कंगना ने कहा,”उनकी उम्र में मेरे पास दो राष्ट्रीय पुरस्कार थे। लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति, जो बिल्कुल बेकार और बेरोजगार है, कभी नहीं समझेगा कि हर उम्र में हमेशा मांग में रहना क्या होता है।”

जेन जी के बारे में कंगना की टिप्पणी पर दास ने कहा कि उनकी भाषा अनुचित है और ये शब्द एक मानसिक रूप से स्थिर व्यक्ति के नहीं लगते। दास ने कहा,”उनको भाजपा भी गंभीरता से नहीं लेती। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह सीजेपी की लहर पर सवारी की कोशिश कर रही हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *