कंप्यूटर​​​​​​ की लिखावट भी हो जाए फेल, इस लड़की की हैंडराइटिंग दुनिया में सबसे सुंदर, देखते ही हो जाएगा प्यार

कंप्यूटर​​​​​​ की लिखावट भी हो जाए फेल, इस लड़की की हैंडराइटिंग दुनिया में सबसे सुंदर, देखते ही हो जाएगा प्यार
151815489

हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं, उनका नाम प्रकृति मल्ला है। माना जाता है कि इनकी हैंडराइटिंग के आगे कंप्यूटर की लिखावट भी फेल है। आपको भी देखकर यकीनन इनकी लिखावट से प्यार हो जाएगा।

नेपाल की रहने वाली हैं प्रकृति मल्ला

बता दें कि दुनिया की सबसे सुंदर लिखावट वाली प्रकृति मल्ला नेपाल की रहने वाली हैं। उनकी लिखावट देख दुनिया हैरान रह गई है। इनकी लिखावट इतनी परफेक्ट है कि कंप्यूटर भी इनके सामने फेल हो जाएगा।

कहलाती हैं हैंडराइटिंग क्वीन

बता दें कि प्रकृति मल्ला को दुनिया की सबसे बेस्ट हैंडराइटिंग वाली लड़की का खिताब मिल चुका है। इस कारण इन्हें हैंडराइटिंग क्वीन कहा जाता है। साल 2017 में उनका एक स्कूल असाइनमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इसके बाद इनकी राइटिंग की दुनिया दीवानी हो गई थी।

14 साल की उम्र में हो गई थीं वायरल

साल 2017 में प्रकृति मल्ला की उम्र महज 14 साल की थी। तब नेपाल के भक्तपुर में सैनिक आवासीय महाविद्यालय में वह कक्षा 8 में पढ़ती थीं। उनके वायरल हुई स्कूल असाइनमेंट की लिखावट इतनी साफ सुथरी, सिमेट्री, और परफेक्ट थी। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रहे गए थे।

संयुक्त अरब अमीरात ने दिया विशेष सम्मान

नेपाल की सेना ने प्रकृति मल्ला की लिखावट को ‘राष्ट्रीय गौरव’ का प्रतीक मानते हुए सम्मानित भी किया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात ने अपने 51वें ‘स्पिरिट ऑफ द यूनियन’ समारोह के दौरान उन्हें एक हस्तलिखित बधाई पत्र लिखने का मौका दिया था। उन्होंने इस पत्र को यूएई दूतावास में खुद सौंपा था। जिसके बाद उन्हें विशेष सम्मान भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *