कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण 22 जुलाई को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों मंदी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कमजोर ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल में तेजी के चलते 22 जुलाई को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 37 अंकों की कमजोरी के साथ 24150 पर ओपन हुआ है। वहीं, Bank Nifty 66 प्वाइंट गिरकर 57768 पर खुला है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आज के कारोबारी सत्र में सिर्फ ऑटो और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ट्रंप के नए टैरिफ प्रस्ताव से फार्मा शेयरों में बिकवाली आ गई है और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.61 फीसदी तक टूट गया है।
ब्रेंट क्रूड की कीमतें 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रही हैं। डाऊ फ्यूचर्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। वहीं, एशियाई बाजारों में नेक्कई में एक फीसदी की तेजी है जबकि हेंगसेंग 0.73% की कमजोरी दिखा रहा है।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांसडिक्लाइन रेशियो 18:32 है। इसका मतलब है कि इंडेक्स के 50 बड़े शेयरों में से 18 में खरीदारी जबकि 32 में बिकवाली हावी है। टॉप गेनर में बजाज ऑटो, हिंडाल्को, ओएनजीसी, मारुति और टाइटन हैं, जबकि लूजर में इंडिगो, सिप्ला, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डी और मैक्स हेल्थकेयर हैं।
खबरों वाले शेयर
खबरों के चलते आज बंधन बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, आवास फाइनेंशियर्स, ट्राइडेंट, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, टीवीएस होल्डिंग्स, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, गैब्रियल इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया और अनंत राज समेत अन्य शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
बंधन बैंक के शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ खुले हैं। शेयरों में यह भारी गिरावट पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई है। FY27 की पहली तिमाही में बंधन बैंक का मुनाफ़ा 35% बढ़कर ₹501.7 करोड़ हो गया है। नेट इंटरेस्ट इनकम 5.9% बढ़कर ₹2,920.6 करोड़ रही। ग्रॉस NPA 3.27% से घटकर 3.15% और नेट NPA 0.97% से घटकर 0.93% हो गया है।
वहीं, आज डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, नेस्ले इंडिया, इटरनल, इंडसइंड बैंक, सीएसबी बैंक, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और जेएसडब्ल्यू एनर्जी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।