कपड़े धोती रही मां, 1 माह की मासूम मुनीता को आवारा कुत्ते ने नोंचनोंचकर मार डाला… मिर्जापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

कपड़े धोती रही मां, 1 माह की मासूम मुनीता को आवारा कुत्ते ने नोंचनोंचकर मार डाला… मिर्जापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

Mirzapur Dog Attack: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुत्ते ने एक माह की बच्ची का सिर और चेहरा नोच लिया. इलाज के लिए ले जाते समय बच्ची की रास्ते मे मौत हो गई. मां बच्ची को लिटाकर कपड़े धोने गई थी. इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची का सिर और चेहरा नोंच लिया. ये पूरा मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव का है.

कपड़े धोती रही मां, 1 माह की मासूम मुनीता को आवारा कुत्ते ने नोंचनोंचकर मार डाला… मिर्जापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

जानकारी के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव के चंद्रमा बिंद की एक माह की बेटी मुनीता को शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर उसकी मां कविता ने लिटा दिया था. इसके बाद कविता गीले कपड़े धोने चली गईं. उसी समय बाहर से कुत्ता आया और उसने बेटी मुनीता को जबड़े से पकड़कर नीचे गिरा दिया. फिर उसके सिर और चेहरे को नोच दिया.

परिजनों ने पुलिस को बताए बिना किया अंतिम संस्कार

बच्ची की चीखपुकार सुन कर मां दौड़कर आई. कुत्ते को डंडे से मारा. तब जाकर कुत्ता बच्ची को छोड़कर भागा. इसके बाद जब परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बच्ची की मौत हो गई. इससे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया.

मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने क्या बताया?

वहीं मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि एक मासूम बच्ची को अस्पताल लाया गया था, जिसे कुत्ते ने काटा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्ची की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी. कुत्ते ने बच्ची के सिर व चेहरे को नोंच दिया था, जिससे उसकी मौत हुई. परिजन यहां से घर लेकर चले गए. वहीं इस मामले में विंध्याचल कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह से बताया कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *