कभी युवती को चूमता तो कभी गलत तरीके से छूता…सिलाई दुकान में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने युवती से की छेड़छाड़, फिर जो हुआ…

कभी युवती को चूमता तो कभी गलत तरीके से छूता…सिलाई दुकान में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने युवती से की छेड़छाड़, फिर जो हुआ…
Featured Image

Jaunpur Crime: उत्तर प्रदेश (UP News) के जौनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 25 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल हो रहा वीडियो सिलाई के दुकान का लग रहा है. जहां एक युवती कपड़े सिलाने गई थी. जहां बुजुर्ग व्यक्ति कभी युवती को चूमता हुआ नजर आ रहा है. तो कभी युवती के संवेदनशील अंग को छूता हुआ नजर आ रहा है.

कभी बुजुर्ग अपने संवेदनशील अगों को छूता है. इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 17 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर समाज को हो क्या गया है.

जौनपुर पुलिस ने क्या कहा?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर जौनपुर पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिसमें जौनपुर ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि संदर्भित प्रकरण में थाना बरसठी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है. प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी की बरसठी बाजार में सिलाई की दुकान है. उसकी दुकान पर क्षेत्र के एक गांव की युवती सूट सलवार सिलाने के लिए आयी थी. वायरल वीडियो में वृद्ध टेलर युवती के साथ अश्लीलता करते हुए दिखाई दे रहा है. इस पूरे मामले पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना एक सप्ताह पहले की है. सोमवार को वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई और आरोपी शौकत अली पुत्र स्व. वाजिद अली, निवासी घनापुर, थाना बरसठी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *