‘कमजोर टीनएजर्स को यह यकीन…’ Kangana Ranaut ने मूवी रोल्स को लेकर मिली आलोचना पर किया रिएक्ट

‘कमजोर टीनएजर्स को यह यकीन…’ Kangana Ranaut ने मूवी रोल्स को लेकर मिली आलोचना पर किया रिएक्ट

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर से ट्रोल्स को जवाब देते हुए अपने फिल्मी रोल्स के बारे में बात की है।

‘कमजोर टीनएजर्स को यह यकीन…’ Kangana Ranaut ने मूवी रोल्स को लेकर मिली आलोचना पर किया रिएक्ट

बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत कई बार अपने बयानों के लिए विवादों में भी घिर जाती हैं। हाल ही में उनके ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बवाल मचा था। अब उन्होंने फिल्मी रोल्स को लेकर मिल रही आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है।

शुक्रवार को कंगना रनौत ने संसद से अपना एक क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबाचौड़ा नोट लिखा जिसमें उन्होंने उन ट्रोल्स पर निशाना साधा है जिन्होंने उनके मूवी रोल्स को लेकर आलोचना की।

ट्रोल्स पर बरसीं कंगना

कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा, “आप मेरी उन फिल्मी किरदारों की क्लिप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिन्हें निभाने के लिए मुझे लाखों रुपये मिलते हैं, या उन बड़े शोबिजनेस इवेंट्स की क्लिप्स का जहां मैं अपनी टीम और इवेंट प्लानर्स की सिक्योरिटी के बीच होती हूं।”

कंगना रनौत ने आगे कहा, “क्या आप इनका इस्तेमाल करके कमजोर टीनएजर्स को यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह भी सड़कों पर, स्कूल के फंक्शन्स में या घटिया क्लबों में वैसा ही कर सकती हैं? क्या ये दोनों बातें एक जैसी हैं? नौजवानों को भटकाओ नहीं। यह एक जैसी बात नहीं है। आज आप दूसरों के बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, कल आपके बच्चे भी गुमराह हो सकते हैं।”

महिलाओं को लेकर कंगना रनौत का कमेंट

कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यंग महिलाओं को गटर जेनरेशन बताया था। उन्होंने यहां तक कहा था, “वे ड्रग्स लेने, शराब पीने या अनगिनत लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अपनी आजादी को गर्व से फ्लॉन्ट करती हैं और बिना किसी शर्म के अपने मातापिता की कमाई पर ऐश करती हैं।”

कंगना रनौत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें फिल्मी रोल्स या फिर पुराने इंटरव्यूज की याद दिला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *