कमजोर लकड़ी के पुल पर बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, फिसला बाइकर तो कुछ सेकंड के लिए थम गईं सांसें, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक रोमांचक लेकिन बेहद खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बाइकर पहाड़ी इलाके में बने संकरे और लकड़ी के पुल को पार करने की कोशिश करता है, लेकिन बीच रास्ते उसका संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि वह बाइक समेत नीचे गहरी खाई या नदी में गिर जाएगा।

वायरल वीडियो में दो बाइकर्स एक पहाड़ी रास्ते पर बने पुराने और कमजोर लकड़ी के पुल के सामने रुकते दिखाई देते हैं। पुल की हालत देखकर दोनों कुछ देर तक आगे बढ़ने को लेकर सोचते हैं। आखिरकार पहला बाइकर सावधानी से पुल पार कर लेता है।

इसके बाद दूसरा बाइकर जैसे ही पुल पर आगे बढ़ता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है। बाइक फिसलने लगती है और वह पुल के किनारे की ओर झुक जाता है। कुछ सेकंड के लिए हादसा तय नजर आता है, लेकिन तभी वह तेजी से हाथ बढ़ाकर पुल की रेलिंग पकड़ लेता है। इसी वजह से उसकी जान बच जाती है और वह नीचे गिरने से बाल-बाल बच जाता है।

यह वीडियो Jamal नाम के एक्स (X) अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ लोगों से अपील की गई है कि एडवेंचर और लापरवाही में फर्क समझें। किसी भी रोमांचक यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई लोगों ने इसे गैर-जरूरी जोखिम बताया, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे कमजोर पुलों पर बाइक ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। वहीं कई यूजर्स ने राहत जताई कि बाइकर की सूझबूझ और रेलिंग पकड़ लेने से उसकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *