कलयुगी बेटे की करतूत: मां को जिंदा जलाया, गिरफ्तारी पर बोला- ‘मैं भगवान हूं’​​

कलयुगी बेटे की करतूत: मां को जिंदा जलाया, गिरफ्तारी पर बोला- ‘मैं भगवान हूं’​​

बिहार। बिहार जिले के पटना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक बेटे पर अपनी 60 वर्षीय मां को जिंदा जला देने का आरोप लगा है। पुलिस जब इस मामले का सच जानने पहुंची तो आरोपी युवक नशे की हालत में पुलिस टीम के साथ ही मारपीट करने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का गिरफतार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद खुद को युवक कहा रहा था कि, मै हूँ भगवान।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 60 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है। वह खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में रहती थी। उनका बेटा चिंटू कुमार ऑटो रिक्शा चलाता है। वह नशे का आदी था। आरोप है कि, नशे की हालत में उसने अपनी मां को घर के अंदर जिंदा जला दिया।

आरोपी ने पुलिस टीम के साथ की मारपीट
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच मेें जुट गर्इ्र। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी चिंटू को गिरफ्तार करने की कोशिश की। आरोप है कि, उसने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह युवक को काबू कर पकड़ लिया गया।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
आरोपी गिरफ्तारी के बाद भी खुद को भगवान बताने लगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कहा कि, यह कलयुग है और उसने ही अपनी मां को मारा है। पुलिस ने मंजू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एनएमसीएच भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *