कांवड़ियों पर फिर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 910 अगस्त को यूपी के इन जिलों में खास इंतजाम

कांवड़ियों पर फिर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 910 अगस्त को यूपी के इन जिलों में खास इंतजाम
कांवड़ियों पर फिर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 910 अगस्त को यूपी के इन जिलों में खास इंतजाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, भव्य और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सरकारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

9 अगस्त को बागपत से शुरू होगा पुष्पवर्षा कार्यक्रम

राज्य सरकार के अनुसार, हेलीकॉप्टर 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बागपत में पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:15 बजे तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद हेलीकॉप्टर सहारनपुर पहुंचेगा, जहां 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी होगी पुष्पवर्षा

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार बागपत और सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

10 अगस्त को इन जिलों में आसमान से बरसेंगे फूल

सरकार के अनुसार, 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथसाथ इसे भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *