कानपुर के घाटमपुर में नर्स से दरिंदगी, अस्पताल संचालक और भांजे पर रेप की FIR; दोनों गिरफ्तार​

कानपुर के घाटमपुर में नर्स से दरिंदगी, अस्पताल संचालक और भांजे पर रेप की FIR; दोनों गिरफ्तार​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल संचालक और उसके भांजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर घाटमपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित श्री जी हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करती है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 16 अगस्त को अस्पताल संचालक सत्यम सैनी ने इमरजेंसी डिलीवरी के नाम पर उसे फोन कर बुलाया. इसके बाद वह उसे कार से जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया. पीड़िता का आरोप है कि होटल में उसके साथ जबरदस्ती की गई और आपत्तिजनक फोटोवीडियो भी बनाए गए.

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अस्पताल संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने उसे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बंधक बना लिया. यहां दोनों पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है.

पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया. आरोपियों की ओर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसके चलते वह काफी समय तक डर के कारण शिकायत नहीं कर सकी. शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को ललित सैनी पीड़िता को दोबारा जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया. वहां भी उसके साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप लगाया गया है.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता के पति ने जब इस मामले का विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसे भी धमकी देने की बात शिकायत में कही गई है. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद घाटमपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस अब पीड़िता के आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है. होटल, अस्पताल और अन्य संभावित स्थानों से जुड़े साक्ष्यों के साथसाथ आरोपों की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *