कानपुर में पुलिस में नहीं हुआ सिलेक्शन, युवती ने कर लिया सुसाइड…. परिवार में पसरा मातम

कानपुर में पुलिस में नहीं हुआ सिलेक्शन, युवती ने कर लिया सुसाइड…. परिवार में पसरा मातम

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आने के बाद एक 24 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का कहना है कि युवती भर्ती परीक्षा में कटऑफ से 27 अंक कम आने के कारण बेहद निराश थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कानपुर में पुलिस में नहीं हुआ सिलेक्शन, युवती ने कर लिया सुसाइड…. परिवार में पसरा मातम

मृतका की पहचान शिवराजपुर क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी हर्षिता के रूप में हुई है. वह गांव के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथसाथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी. परिवार के अनुसार हर्षिता का सपना उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनकर देश सेवा करने का था. उसने हाल ही में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी और उसे पूरा भरोसा था कि इस बार उसका चयन हो जाएगा.

27 नंबर कम आने पर किया सुसाइड

परिजनों ने बताया कि भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में हर्षिता को 222 अंक मिले थे, लेकिन चयन के लिए जारी कटऑफ सूची से वह 27 अंक पीछे रह गई. इसके बाद से वह काफी मायूस और तनाव में थी. परिवार ने उसे समझाने और हिम्मत बंधाने की कोशिश की, लेकिन वह इस असफलता को स्वीकार नहीं कर पा रही थी.

शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह जब हर्षिता काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां उसे बुलाने पहुंची. दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने रोशनदान से देखा तो वह कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस में नहीं हो सका सिलेक्शन

मृतका के पिता राम लखन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में मेहनती थी और बच्चों को पढ़ाने के साथसाथ सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रही थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस भर्ती में चयन न होने से वह गहरे सदमे में थी. हर्षिता की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. गांव के लोग और जिन बच्चों को वह पढ़ाती थी, वे भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामला निराशा के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होग. यदि परिजन कोई लिखित शिकायत देते हैं या जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आता है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *