Quick Samachar: Attack On Tuition Teacher In Kanpur: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में बीते शनिवार को नर्स और छात्रा पर चिपचिपा पदार्थ फेंका गया था। इसके बाद रविवार को एक ट्यूशन टीचर पर भी चिपचिपा पदार्थ फेंका गया। पीड़ित महिलाएं और पुलिस दोनों ही नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर यह चिपचिपा पदार्थ कौन फेंक रहा। इसके पीछे क्या वजह है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

कानपुर में महिलाओं-छात्राओं पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने वाला आरोपी अरेस्ट, बोला- मजा आता है साहब​
कानपुर में महिलाओं-छात्राओं पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने वाला आरोपी अरेस्ट, बोला- मजा आता है साहब​

टाइल्स लगाने का काम करता आरोपी

कानपुर के शारदा नगर में रहने वाला दिलशाद टाइल्स लगाने का काम करता है। इसके साथ ही वह सिरफिरा टाइप का है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछा कि महिलाओं पर किस तरह का चिपचिपा पदार्थ फेंकते हो। उसने बताया कि यह ज्वालशीन पदार्थ है। इसके इस्तेमाल टाइल्स चिपकाने में किया जाता है। पुलिस ने पूछा यह पदार्थ क्यों फेंकते हो उसने कहा कि महिला पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने में मजा आता है।

ट्यूशन टीचर ने दर्ज कराया मुकदमा

शारदा नगर में आवास विकास निवासी नर्स, शारदा नगर नीट की तैयारी कर रही छात्रा और रविवार ट्यूशन टीचर पर चिपचिपा पदार्थ फेंका था। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही थी। ट्यूशन टीचर की तहरीर पर होने के बाद रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी।

पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है

जांच के दौरान में दिखाई दे रहे संदिग्ध के बारे में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। डीसीपी पश्चिम एमएस कासिम आबिदी ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस ने कल्याणपुर एल्डिगो के पीछे जवाहपुरम के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिलशाद इससे पहले पॉक्सो एक्ट में भी जेल जा चुका है।