
लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने वीर सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। नेताओं ने 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘जय हिंद’ का संदेश दिया।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2081171286026498472?s=20
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कारगिल के अमर वीरों को कोटिकोटि नमन करते हुए कहा कि देश उनकी सर्वोच्च कुर्बानी का सदैव ऋणी रहेगा।
https://twitter.com/mppchaudhary/status/2081175929796325455?s=20
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के दौरान भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का साहस और बलिदान हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
https://twitter.com/kpmaurya1/status/2081167615725310196?s=20
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कारगिल विजय की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करते हुए जवानों के अद्वितीय योगदान को याद किया।
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/2081209227679576510?s=20
वहीं, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर तिरंगे की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के साहस को सलाम किया। पार्टी ने कहा कि वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों में हमेशा राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवित रखेगा।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2081219509067845788?s=20
समाजवादी पार्टी ने भी कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए युद्ध में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/2081216965281304945?s=20
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए कारगिल की रणनीतिक चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। इसी ऐतिहासिक जीत की स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।