कार में फेंक रहे थे पत्थर, बीचबचाव करने आई महिला तो स्कॉर्पियो से कुचला… CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर

कार में फेंक रहे थे पत्थर, बीचबचाव करने आई महिला तो स्कॉर्पियो से कुचला… CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर

Udaipur Crime News: लेक सिटी उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित कपिल विहार में आपसी रंजिश के चलते खूनी वारदात सामने आई है. दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में बदमाशों ने एक युवक के घर पर धावा बोलकर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. जब घर से निकलकर युवक की मां आरोपियों को रोकने के लिए कार के आगे खड़ी हुई, तो बेखौफ बदमाशों ने उन पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

कार में फेंक रहे थे पत्थर, बीचबचाव करने आई महिला तो स्कॉर्पियो से कुचला… CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर

पुलिस के अनुसार, यशप्रताप सिंह और यशपाल सिंह झाला के गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. इसके बाद यशप्रताप अपने साथी दिव्यराज सिंह के साथ यशपाल के सबसिटी सेंटर स्थित रेंटल कार ऑफिस पहुंचा, जहां यशपाल नहीं मिला तो वे हंगामा कर चले आए.

इसकी जानकारी मिलते ही यशपाल सिंह अपने साथियों विशाल शर्मा, यशवर्धन सिंह चुंडावत, नरेंद्र सिंह जैतावत समेत 810 लोगों को लेकर स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन और थार गाड़ियों में सवार होकर दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर पहुंच गया.

कार के आगे खड़ी हुईं महिला, 8 फीट तक घसीटते ले गए बदमाश

बदमाशों ने दिव्यराज के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थरों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी. शोर सुनकर दिव्यराज की मां उर्मिला कुंवर घर से बाहर आईं. महिला को देखकर बदमाश भागने के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे. उर्मिला कुंवर बदमाशों को भागने से रोकने के लिए स्कॉर्पियो के ठीक आगे खड़ी हो गईं. लेकिन बेखौफ बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और उर्मिला कुंवर को रौंदते हुए करीब 7 से 8 फीट तक कुचलकर फरार हो गए.

अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत खून से लथपथ उर्मिला कुंवर को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही प्रतापनगर थानाधिकारी अजयसिंह राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है. CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *