काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व

काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व

शाम के समय चाय के साथ कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन अक्सर करता है. ऐसे में लोग कई बार चिप्स, नमकीन या दूसरे पैकेज्ड स्नैक्स खा लेते हैं. लेकिन रोज ऐसे स्नैक्स खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे में काले चने से स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं. काले चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन्हें सही तरीके से डाइट में शामिल करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं.

काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व

को उबालकर, भूनकर या दूसरी चीजों के साथ मिलाकर कई तरह के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं. ये स्नैक्स शाम की चाय के साथ हल्की भूख मिटाने का अच्छा तरीका हो सकते हैं. घर पर बनाए गए स्नैक्स में तेल और नमक की मात्रा भी अपने हिसाब से रखी जा सकती है. आइए जानते हैं काले चने से कौन से हेल्दी स्नैक्स आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

काले चने से बनाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स

काला चना चाट

उबले हुए काले चने में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरा धनिया मिलाएं. इसमें नींबू का रस, भुना जीरा और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो थोड़ी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. इसमें चने से प्रोटीन और फाइबर के साथ सब्जियों से कई
पोषक तत्व मिल सकते हैं.

काले चने की टिक्की

उबले काले चनों को मैश करें. इसमें बारीक कटा प्याज, धनिया, हरी मिर्च, थोड़ा जीरा और नमक डालकर मिलाएं. छोटी टिक्की बनाकर तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

रोस्टेड काला चना

उबले हुए काले चनों को अच्छी तरह सुखा लें. इन्हें थोड़ा तेल, हल्दी, काली मिर्च और नमक के साथ मिलाकर एयर फ्रायर या ओवन में हल्का कुरकुरा होने तक भूनें. बीच में एक बार चलाएं ताकि चने अच्छी तरह सिक जाएं. इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है. इसे चाय के साथ कुरकुरे स्नैक की तरह खा सकते हैं.

काला चना सैंडविच

उबले काले चनों को हल्का मैश करें और इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया, काली मिर्च और थोड़ा नमक मिलाएं. इस मिश्रण को होल व्हीट ब्रेड के बीच रखें और तवे पर हल्का सेंक लें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। काले चने से प्रोटीन और फाइबर मिल सकता है. होल व्हीट ब्रेड के साथ यह शाम के समय पेट भरने वाला स्नैक बन सकता है.

काले चने की रेसिपीज बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

काले चने की कोई भी रेसिपी बनाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करके पानी से धो लें. चने को रातभर भिगोकर रखने से इन्हें पकाना आसान हो सकता है. भिगोने के बाद पानी निकालकर ताजे पानी में चने उबालें. रेसिपी को हेल्दी रखने के लिए तेल और नमक बहुत ज्यादा न डालें.

चाट बनाते समय ज्यादा चटनी या नमकीन चीजें डालने से भी बचें. अगर चने भूनकर स्नैक बना रहे हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा तेल में तलने की बजाय ओवन या एयर फ्रायर में तैयार कर सकते हैं. चने पूरी तरह पकने के बाद ही खाएं, क्योंकि अधपके चने पेट के लिए भारी हो सकते हैं.

काले चने खाने से किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

काले चने में फाइबर काफी मात्रा में होता है, इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. जिन लोगों को पहले से पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें चने कम मात्रा में खाने चाहिए. पहली बार चने खाने पर भी थोड़ी मात्रा से शुरुआत करना बेहतर है.

अगर किसी व्यक्ति को चने से एलर्जी है, तो इन्हें नहीं खाना चाहिए. किसी बीमारी की वजह से डॉक्टर ने डाइट में चने या ज्यादा फाइबर वाली चीजें कम करने को कहा है, तो उसी सलाह का पालन करें. परेशानी होने पर डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *