काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, अब संभालेंगे UPSSSC के उपसचिव की कमान​

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, अब संभालेंगे UPSSSC के उपसचिव की कमान​

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का ट्रांसफर कर दिया गया. विश्व भूषण मिश्र को अब UPSSSC का उपसचिव बनाया गया है. उन्होंने 2 साल तक मंदिर के ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली. राज्य में 30 से ज्यादा अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है. विश्व भूषण मिश्र उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा की परीक्षा पास कर पीसीएस अधिकारी बने. उनकी ट्रेनिंग डिप्टी कलेक्टर के तौर पर 2012 में गाजीपुर में हुई थी, फिर वो मथुरा के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए.

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, अब संभालेंगे UPSSSC के उपसचिव की कमान​

2022 में उन्होंने वाराणसी में एडिशनल कमिशनर बनाए गए. 2024 में वो CEO Kashi Vishwanath Temple & Special Area Development Authority की जिम्मेदारी मिली. विश्व भूषण का जन्म 1984 में हुआ था. वो अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं. उन्होंने एलएलएम की पढ़ाई पूरी की हुई है.

क्या है UPSSSC?

UPSSSC का पूरा नाम, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग है. ये ग्रुप C और ग्रुप D के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 1988 में एक अध्यादेश के माध्यम से अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की स्थापना की थी. मौजूदा आयोग की स्थापना फिर से “उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2014” के तहत की गई. ये 20 जून, 2014 को लागू हुआ.

UPSSSC क्या करता है?

UPSSSC एक राज्य स्तरीय संस्था है. ये अलगअलग ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करती है. इस आयोग का गठन तब किया गया जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर काम का बोझ बढ़ने के कारण राज्य के प्रशासनिक विभागों में ग्रुप ‘C’ पदों के लिए भर्ती करने में कठिनाई महसूस की गई. यह उम्मीदवारों की भर्ती परीक्षा कंडक्ट कराता है.

राज्य में 34 बड़े अधिकारियों का तबादला भी हुआ है. इसमें कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है.

अपर जिलाधिकारी स्तर के तबादले:

जंग बहादुर यादव को अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद से संयुक्त आयुक्त , ग्राम्य विकास भेजा गया.
संजय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी , प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी , गौतमबुद्धनगर.
मंगलेश दुबे को अपर जिलाधिकारी , गौतमबुद्धनगर से उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज.
अरुण कुमार को अपर जिलाधिकारी , बदायूं से अपर जिलाधिकारी , बहराइच.
अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी , आगरा से अपर जिलाधिकारी , एटा.

अन्य महत्वपूर्ण तबादले:

विश्वभूषण मिश्रा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर से उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग.
अमित कुमार2 को अपर जिलाधिकारी , बहराइच से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ.
विनीत उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी , बागपत से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ.
राम शंकर को अपर जिलाधिकारी , देवरिया से उपायुक्त , खाद्य एवं रसद.
दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी , कासगंज से उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद.
बरखा सिंह को प्रधान प्रबन्धक, चीनी मिल संघ से अपर नगर आयुक्त, वाराणसी.
पंकज प्रकाश राठौड़ को नगर मैजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी , देवरिया.
रेणु को उपजिलाधिकारी, हापुड़ से अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद.
वंदना त्रिवेदी को उपसचिव, UPSSSC से उपनिदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी.
अभय कुमार पाण्डेय को सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी , कासगंज.
देवेंद्र प्रताप सिंह2 को मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर से सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *