कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत: सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर, कटर से काटकर निकाले गए शव

कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत: सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर, कटर से काटकर निकाले गए शव
Featured Image

Jamshedpur Road Accident News: जमशेदपुर l झारखंड के जमशेदपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एनएच हाईवे पर देर रात एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. जिसमे झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह भी शामिल है.

मरीन ड्राइव के पास हुआ हादसा

घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है. बुधवार रात 10 बजे एनएच हाईवे पर दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास हादसा हुआ है. मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह के रूप में हुई है. चारों ही 12वीं कक्षा में पढ़ते थे.

ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रेकडाउन होने के बाद एक ट्रक मरीन ड्राइव की सड़क पर खड़ा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बीच तेज रफ़्तार में कार आयी. कार इतनी तेज गति में थी कि अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत

इस भयानक हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची. शव ब्यूरो तरह कार में फंसे हुए थे. जिसके बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत ने जताया दुःख

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन की खबर से राज्य के राजनीती में शोक माहौल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस हादसे ने पर दुःख जताया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *